होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में रेलवे कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, CCTV कैमरा तक उखाड़ ले गए चोर

सागर में रेलवे कर्मचारी के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में रेलवे कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, CCTV कैमरा तक उखाड़ ले गए चोर

सागर/बीना। शहर की पूर्वी रेलवे कॉलोनी में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बच्चों को बाजार घुमाने ले गए एक रेलवे कर्मचारी के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मौका पाकर पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी समेट ले गए। यही नहीं, सुराग न छूटे इसके लिए घर में लगा CCTV कैमरा भी निकाल कर अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी रेलवे कॉलोनी के एफ-136 नंबर क्वार्टर में एसएनटी विभाग में पदस्थ सीनियर टेक्नीशियन हृदेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर वे शाम करीब 6:10 बजे बच्चों को लेकर बाजार निकले थे। लेकिन जब महज 50 मिनट बाद करीब 7 बजे वे वापस लौटे, तो घर का नज़ारा देख दंग रह गए।

अंदर जाकर देखा तो एलसीडी टीवी टूटी पड़ी थी, अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद गायब थे। घर के पीछे की दीवार से लगा पुराना लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर इसी रास्ते से दाखिल हुए थे।

इतना ही नहीं, रेलवे क्वार्टर में सुरक्षा के लिए लगाया गया CCTV कैमरा भी चोर उखाड़ कर ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

घटना की जानकारी मिलते ही हृदेश कुशवाहा ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम बहुत ही कम समय, यानी महज 40 से 50 मिनट में अंजाम दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पहले से रैकी कर चुके थे और उन्हें पता था कि कब घर खाली रहेगा।

जीआरपी अब क्षेत्र के आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।