होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं, बोले CM मोहन यादव; पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान राजनीतिक बयानबाजी के साथ विवाद भी देखने को मिला, पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता को मंत्री ने माइक से लगाई फटकार

इंदौर। भाजपा की ओर से शुक्रवार को इंदौर में निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर भारत में राजनीति कर रहे हों। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती।

इस कार्यक्रम के दौरान एक अन्य घटनाक्रम ने भी लोगों का ध्यान खींचा। नगरीय निकायों में सामग्री खरीदी के दौरान कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय पदयात्रा में पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पोस्टर को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नाराज हो गए। उन्होंने मंच से माइक के जरिए प्रहलाद पांडेय को संबोधित करते हुए कहा कि इतने जूते खाने के बाद भी यहां आ गए। उन्होंने आगे कहा कि जहां जवाब देना होगा, वहां जवाब दिया जाएगा। फिलहाल यहां से चले जाएं, वरना मौजूद लोग ही जवाब दे देंगे।

विजयवर्गीय ने इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें गाड़ी में बैठाया जाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

शुक्रवार को आयोजित इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All