होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar News : बाइक की टक्कर से दो युवक ट्रक के नीचे आये, कुचलने से दोनों की मौत, एक घायल

Sagar News : बीना। शुक्रवार ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

Sagar News : बीना। शुक्रवार रात खुरई रोड ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रात करीब 8.30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार हरियाणा के भिवानी निवासी दीपक पिता मुकेश 22 वर्ष निवासी पलवल हरियाणा और सूर्यकांत साहू 20 वर्ष छत्तीसगढ़ अपनी बाइक से इटावा जा रहे थे। उनके साथ रौनक पिता जितेंद्र जाट निवासी भिवानी हरियाणा भी थे। इसी दौरान सामने से आ रही रामपुर निवासी पुष्पेंद्र बुंदेला की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक और सूर्यकांत अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर गये और पास से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे आ गये। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बाइक पर पीछे बैठे रौनक जाट सड़क किनारे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी बाइक चला रहे पुष्पेंद्र बुंदेला भी दुर्घटना में घायल हुये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर निशांत भगत ने बताया कि मृतक दीपक, सूर्यकांत और घायल रौनक सहित चार-पांच युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और पिछले तीन-चार वर्ष से बीना के पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!