होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

सागर/शाहगढ़ : बरायठा सड़क मार्ग ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर/शाहगढ़ : बरायठा सड़क मार्ग में डूडयाखेड़ा के पास हुये एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम चार बजे के दरमियान हुई, जहां एक अज्ञात टेंपो सवारी वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बाइक सवार 30 वर्षीय अरविंद पिता देवकी आदिवासी अपनी बाइक से शाहगढ़ की तरफ से गुंजौरा रामटोरिया जिला छतरपुर अपने घर की ओर आ रहा था। तभी अचानक सामने से आये वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाईक सवार युवक बेहोश होकर गिर पड़ा, बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को शाहगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर शाहगढ़ अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं घायल युवक ने बताया कि टेंपो वाहन में सवारी ऊपर नीचे और बाहर लटकी हुई थी, टेंपो का नंबर नहीं देख पाया, मौके पर मौजूद लोगों ने भी वाहन की पहचान बताने से इंकार किया। फिलहाल पुलिस में घायल द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All