होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : राह चलते लोगों के फोन छीनने वाले चोर तीन पकड़ा, 8 मोबाइल, बाइक जब्त

सागर : राह चलते लोगों ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : राह चलते लोगों के फोन छीनने वाले चोर तीन पकड़ा, 8 मोबाइल, बाइक जब्त
सागर। कैंट थाना पुलिस ने शनिवार को मोबाइल लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में उनके कब्जे से अलग-अलग वारदातों में लूटे गये 8 मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की गई है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरियादी मो. शाद पिता शहजाद निवासी शनिचरी वार्ड ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वह 1 जनवरी को वालीबॉल खेलने के लिये वात्सल्य स्कूल के मैदान में गया था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा होकर दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आये और मोबाइल छीनकर भाग गये। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मटरू उर्फ अमित पिता कमल अहिरवार 18 वर्ष, सौरभ पिता बलराम अहिरवार 18 वर्ष दोनों निवासी भगवानगंज और एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल लूट करने की वारदात स्वीकार की। उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन और एक बाइक क्र. एमपी 15 जेडके 2879 जब्त की गई। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर भागते थे। जिन्हें वे सस्ते दामों में बेच देते थे। कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपी मटरू के खिलाफ पूर्व से 8 मामले और आरोपी सौरभ पर 2 अपराध दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!