होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

14 पेटी अवैध देशी मदिरा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

14 पेटी अवैध देशी मदिरा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

14 पेटी अवैध देशी मदिरा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
गौरझामर। 21 जनवरी को थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भटुआ टोला, सुनार नदी के पास अवैध शराब का परिवहन एवं संग्रहण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल अनीरा बाबा मंदिर रोड, भटुआ टोला पहुंची, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे शराब की पेटियां उतारते व जमा करते हुये दिखाई दिया। पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को मौके पर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सत्यम लोधी पिता संतोष लोधी 31 वर्ष निवासी भुजबल के घर के पास नयापुरा गौरझामर बताया। जप्ती की कार्यवाही में 14 खाकी रंग की पेटियां प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव देशी लाल मसाला शराब कुल 700 पाव, कुल मात्रा 126 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 70,000 रुपये सीलबंद अवैध रूप से रखे पाये गये। आरोपी से शराब रखने व परिवहन संबंधी लाइसेंस अनुमति पत्र मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखने एवं परिवहन करने का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाये जाने पर थाना गौरझामर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया। जप्तशुदा शराब जप्त कर सुरक्षित रखी गई। उक्त कार्यवाही में नासिर फारुकी थाना प्रभारी गौरझामर, रवि राय, अनिल कन्नौजिया, अशोक सिंह, मुकेश, शिवप्रताप, अरुण, प्रमोद, दुर्गेश, नीतू रघुवंशी, अकरम की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!