होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में बारात के दौरान बेटे की दर्दनाक मौत: हर्ष फायरिंग से 15 वर्षीय किशोर की जान गई

सागर में बारात के दौरान ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में बारात के दौरान बेटे की दर्दनाक मौत: हर्ष फायरिंग से 15 वर्षीय किशोर की जान गई

सागर। शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बारात के दौरान चली गोली ने 15 वर्षीय बालक की जान ले ली। घटना गोला कुआं स्थित शराब दुकान के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सोनी परिवार की बारात सरोज होटल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बारात में अचानक किसी व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई। गोली बैंड बाजा बजा रहे 15 वर्षीय विवेक बंसल के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
आनन-फानन में परिजन और मौजूद लोग उसे उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए माहौल को नियंत्रण में किया।
पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना किस कारण से हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि मृतक विवेक बंसल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बैंड में काम कर अपने घर का सहयोग करता था। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!