होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

आर्मी एरिया में स्टोर शाखा के गोदाम में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर,वॉटवर सप्लाई फिटिंग और लोहे का सामान ले गये

आर्मी एरिया में स्टोर शाखा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

आर्मी एरिया में स्टोर शाखा के गोदाम में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर,वॉटवर सप्लाई फिटिंग और लोहे का सामान ले गये
सागर। कैंट थाना क्षेत्र में आर्मी एरिया में स्थित गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम में रखे वॉटर सप्लाई फिटिंग, लोहे का सामान समेत सामान ले गये। वारदात सामने आते ही स्टोर शाखा के जूनियर इंजीनियर ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार फरियादी जूनियर इंजीनियर सुधी कृष्णन निवासी सप्लाई डिपो लालकुर्ती ने बताया कि एमईएस में स्टोर शाखा का चार्ज मेरे पास है। 25 दिसंबर की शाम 7 बजे स्टोर शाखा की गोदाम में ताला लगा हुआ था। 27 दिसंबर को स्टाफ ने बताया कि स्टोर शाखा के गोदाम का ताला टूटा है। मैंने स्टोर शाखा पहुंचकर गोदाम में देखा तो ताला टूटा पड़ा था। लेकिन स्टोर शाखा गोदाम में सामान काफी मात्रा में रखा रहता है। इसलिये उस समय मैं यह नहीं पता कर पाया कि कौन सा सामान कितनी मात्रा में चोरी हो गया है। बाद रजिस्टर के अनुसार गोदाम में रखे सामान की जांच की गई। जिसमें स्टोर शाखा गोदाम से वाटर सप्लाई फिटिंग, लोहे का सामान समेत अन्य सामान गायब था। मामले की जांच करने के बाद थाने में शिकायती आवेदन दिया गया। शिकायत पर गुरुवार को कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!