होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : घर के बाहर खून से लथपथ मिले शव का खुलासा : पिता ने की थी बेटे की हत्या, कारण जाने…

सागर : घर के बाहर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : घर के बाहर खून से लथपथ मिले शव का खुलासा : पिता ने की थी बेटे की हत्या, कारण जाने…

सागर। बिलहरा चौकी पुलिस ने हत्या के मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का पिता है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार 4 जून को फरियादी जमना पिता नन्ना अहिरवार 55 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला बिलहरा ने पुलिस चौकी में सूचना दी थी कि उसका बड़ा बेटे सोनू अहिरवार 25 वर्ष घर के आंगन में बनी ढलान पर मृत अवस्था में पड़ा है। उसके सिर और माथे से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई। जिस पर आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच करते हुये आरोपी पिता जमना अहिरवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेटा सोनू अहिरवार आये दिन शराब के नशे में घर आता था और परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज व मारपीट करता था। बेटे की इन हरकतों से वह लंबे समय से परेशान था। इसी बात से परेशान होकर 3 जून की रात कपड़े धोने की मोंगरी लकड़ी के डंडे से वार कर बेटे की हत्या कर दी। बिलहरा चौकी प्रभारी सत्यव्रत धाकड़ ने बताया कि हत्या के मामले में पिता को गिरफ्तार किया है। बेटा आये दिन शराब के नशे में विवाद करता था। इसी के चलते उसने बेटे की हत्या कर दी। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!