7 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आटो रिक्शा में ले जा रहे थे शराब
सागर। शाहपुर चौकी पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात पेटी शराब जब्त की गई है। कार्यवाही के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि धवोली रोड से होकर अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्यवाही के दौरान एक बाइक और एक आटो रिक्शा को पकड़ा। जिसमें सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। एक युवक पुलिस देखकर मौके से भाग निकला। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम बबलू यादव निवासी शाहपुर, भूरे खान निवासी धवोली होना बताया। तलाशी लेने पर आटो से 7 पेटी अवैध देशी मसाला शराब बरामद की गई। शाहपुर चौकी प्रभारी बलराम छारी ने बताया कि कार्यवाही में शराब के साथ दो आरोपी पकड़े है। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
7 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आटो रिक्शा में ले जा रहे थे शराब
7 पेटी शराब के साथ ...
[post_dates]

संपादक







