पुलिस की कार्रवाई, जंगल में 350 लीटर महुआ लहन नष्ट,5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर किया प्रकरण दर्ज
सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 12 सितंबर को थाना बांदरी पुलिस ने ग्राम सादपुर पिठोरिया के जंगल में कार्रवाई करते हुये कच्ची महुआ शराब जब्त की और बड़ी मात्रा में महुआ लहन नष्ट कराया। पुलिस टीम ने जंगल में कार्रवाई के दौरान लक, राजू पिता बाबूलाल आदिवासी 60 वर्ष के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। मौके पर 18 प्लास्टिक कुप्पों में करीब 350 लीटर महुआ लहन रखा मिला, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कराया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी बांदरी उपनिरीक्षक सतेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में की गई। टीम में देवेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र, नंदलाल, जयराम, सोनाली एवं राखी शामिल रही।
पुलिस की कार्रवाई, जंगल में 350 लीटर महुआ लहन नष्ट,5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर किया प्रकरण दर्ज
पुलिस की कार्रवाई, जंगल में ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







