होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गहनों और नकदी से भरी पेटी चोरी, घर में सो रहा था परिवार : छत के रास्ते घुसे थे चोर, खाली पेटी और गुल्लक छोड़कर फरार

गहनों और नकदी से भरी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

गहनों और नकदी से भरी पेटी चोरी, घर में सो रहा था परिवार : छत के रास्ते घुसे थे चोर, खाली पेटी और गुल्लक छोड़कर फरार
सागर/देवरी। लक्ष्मी वार्ड में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाई। चोर तख्त के नीचे रखी गहनों से भरी पेटी लेकर गये। जिसमें रखे गहने और नकद रुपए निकालकर पेटी छत पर छोड़कर फरार हो गये। वारदात सामने आते ही मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार अनिल लखेरा निवासी लक्ष्मी वार्ड देवरी रोजाना की तरह रात में परिवार के साथ घर में सो रहे थे। एक कमरे में उनकी मां तख्त पर सोई थी। उसी तख्त के नीचे गहनों की पेटी रखी थी। गुरुवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने चद्दर की पेटी और गुल्लक चुराई। छत पर ले जाकर पेटी की कुड़ी तोड़ी और उसमें रखे गहने और नकद रुपये निकाल लिये। खाली पेटी और गुल्लक छत पर छोड़कर आरोपी फरार हो गये। सुबह परिवार के लोग जागे तो वारदात सामने आई। सूचना पर पुलिस पहुंची और छत पर खाली मिली पेटी जब्त की। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल पर जांच कर आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाये हैं। फरियादी अनिल लखेरा ने बताया कि पेटी में सोने-चांदी के गहने, जिसमें सोने की दो माला, एक हार, अंगूठी, लोंग, झुमकी, टॉप्स, चैन, बेंदी, करधोनी, पायल और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा बेटी की गुल्लक में भी करीब 1500 रुपये नकद थे। देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वारदातस्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!