होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

स्टाफ डेम निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप इधर फर्जी बिलों पर मुरम परिवहन

स्टाफ डेम निर्माण कार्य में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

स्टाफ डेम निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप इधर फर्जी बिलों पर मुरम परिवहन

तेंदूखेड़ा ब्लॉक की दो ग्राम पंचायत का मामला समनापुर ग्राम पंचायत में घटिया सामग्री उपयोग इधर बिना मुरम खरीदी के हो गया भुगतान अधिकारियों द्वारा जांच की मांग

तेंदूखेड़ा। ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही है कहीं भी घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो कहीं भी फर्जी बिल लगाकर मुरम खरीदी की जा रही है जबकि ब्लॉक में कहीं भी मुरम पत्थर आदि खदान नहीं है तो दूसरों निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है मामला तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत समनापुर और भैंसा ग्राम पंचायत से सामने आया है जहां से सरपंच सचिव और सहायक सचिव द्वारा जमकर गड़बड़ियां की जा रही है लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती

ग्राम पंचायत समनापुर में मानकों अनुसार नहीं हो रहा काम

ग्राम पंचायत समनापुर में लाखों रुपए की लागत से श्रीवेयर हाऊस के पीछे नदी में ग्राम पंचायत द्वारा स्टाफ डेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां सरपंच सचिव द्वारा जमकर गड़बड़ी की जा रही है लोगों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं यहां पर एस्टीमेट के मुताबिक कार्य नहीं किया गया है डेम निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का भी पालन नहीं किया गया है आरोप है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है डेम निर्माण कार्य में तय गुणवत्ता का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा गया है यहां पर हिरन नदी रेत व घटिया गिट्टी का उपयोग किया गया है ना ही डेम निर्माण में लोहे डाला गया है निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगने की बात सामने आई है आरोप है कि तकनीकी के अनुसार ज्यादा मजबूत तय गुणवत्ता की सामग्री लगनी चाहिए थी लेकिन निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे जिसके चलते निर्माण कार्य में मनमाने तरीके से काम कराया गया है निर्माण की गुणवत्ता देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है डेम पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो सकता है योजना का उद्देश्य प्रभावित होगा सरकारी पैसा भी व्यर्थ जाएगा डेम निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता की जांच की जाए

भैंसा ग्राम पंचायत में मुरम के नाम पर निकाली राशि

मृत लोगों का अंतिम संस्कार उनके परिजन अच्छे से कर सकें इसके लिए सरकार द्वारा शांतिधाम योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम का निर्माण कार्य व जीर्णोद्धार कराया जा रहा है लेकिन इस योजना में सरपंच सचिव और अधिकारियों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की जा रही है ऐसा ही मामला तेन्दूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैंसा के आश्रित ग्राम मझगुवा से सामने आया है जहां से 3 लाख से अधिक की लागत से मुक्तिधाम का कार्य कराया जा रहा है लेकिन यहां पर मौके पर राशि निकलने के बाद भी काम अधूरा पड़ा हुआ है जबकि लाखों रुपए की राशि निकालने बाद भी मौके पर निर्माण सामग्री ना के बराबर है यहां पर सरपंच सचिव व ठेकेदार द्वारा फर्जी बिलों को लगाकर राशि आहरण की जा रही है भैंसा ग्राम पंचायत द्वारा में मातृभूमि ट्रेडर्स के नाम पर राशि निकाली गई है जिसमें 14 हजार 800 रुपए लोहे के गेट के नाम 9000 हजार रुपए 18 ट्राली मुरम परिवहन के नाम 6000 हजार 20 बोरी सीमेंट के नाम जबकि मौके पर एक भी ट्राली मुरम नहीं है ना कि क्षेत्र में कहीं भी मुरम की खदान उपलब्ध है उसके बाद भी सप्लायर मुरम खरीदी का परिवहन खुलेआम कर रहे हैं साथ ही मझगुवा गांव के लोगों का आरोप है कि मुक्तिधाम में बनाए गए चबूतरा निर्माण के लिए बाजू से ही मुरम खोदी गई है उसके बाद भी हजारों रुपए की मुरम खरीदी कर ली गई इसके अलावा 19 हजार 500 रुपए के पेबर ब्लाक खरीदे गए हैं 78 हजार 148 रुपए में रेत गिट्टी सीमेंट डस्ट सरिया आदि शामिल हैं गांव के लोगों का आरोप है बीते दिनों नाली का निर्माण कार्य कराया गया है जिसमें तकनीकी मानकों का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा गया है न कि एस्टीमेट के अनुसार नाली का निर्माण कराया गया है

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!