होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हिरण्य गर्भा योजना के अंतर्गत गौशाला में हुआ बधियाकरण कार्य

हिरण्य गर्भा योजना के अंतर्गत ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

हिरण्य गर्भा योजना के अंतर्गत गौशाला में हुआ बधियाकरण कार्य

तेंदूखेड़ा। शासन की मंशा के अनुरूप पशुधन संरक्षण एवं गौवंश संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केंद्र में “हिरण्य गर्भा योजना” के अंतर्गत बधियाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा बड़ी संख्या में गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर 60 नाटो का वैज्ञानिक तरीके से बधियाकरण किया गया।
शनिवार को डॉ बी के असाटी उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग दमोह के मार्गदर्शन में एवं डॉ हरिकांत बिलावर व टीम के द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केंद्र में 60 नाटो बधियाकरण किया गया।
इस दौरान डॉ बी के असाटी उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग दमोह ने बताया कि हिरण्य गर्भा योजना के अंतर्गत गौशालाओं में शतप्रतिशत बधियाकरण किया जाना है । साथ ही आवारा एवं अनियंत्रित गौवंश की संख्या को नियंत्रित करने, नस्ल सुधार तथा पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से शासन द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। बधियाकरण से पशुओं की कार्यक्षमता एवं स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा गौशालाओं में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलती है।
गौशाला अध्यक्ष संजय कुमार जैन विजेन्द्र अवस्थी, हरिकांत बिलक, विकासखंड अधिकारी संजय दुबे, आर.पी.एस. कंसाना, रणवीर सिंह, परम सिंह, गौसेवक भारत, लेखराम, सोनू, प्रह्लाद, राजाराम, गजेंद्र यादव, दीपेश, हल्के भाई, बसंत कुमार विदित सिंह रागिनी जैन उपस्थित रहे

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!