होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

टाइगर रिजर्व के गांवों में पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों को दिया भरोसा, 2 माह में होगा समस्याओं का समाधान

टाइगर रिजर्व के गांवों में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

टाइगर रिजर्व के गांवों में पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों को दिया भरोसा, 2 माह में होगा समस्याओं का समाधान

24 गांव दमोह जिले में आते हैं, जिनमें से कुछ गांव का विस्थापन प्रक्रिया में-डीएफओ रजनीश कुमार ग्रामीणों ने कहा कलेक्टर साहब ने हमारी समस्याओं को सुना निराकरण का मिला आश्वासन
10 जून बुधवार को शिविर ग्राम उन्हारी खेड़ा में

रिपोर्ट – विशाल रजक

दमोह/तेंदूखेड़ा।  दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज प्रातः 6:00 बजे जिला मुख्यालय से सीधे वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांव जहां विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है यथा ग्राम दुधिया रैयत, सिंहपुरी उन्हारी खेड़ा पहुंचे ग्राम वासियों से रूबरू हुए उनकी समस्याएं सुनी और कहां आप लोग चिंता ना करें आपकी समस्या का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा आपकी समस्याओं के समाधान के लिए डीएफओ साहब वन और राजस्व विभाग के अधिकारी सब यहां पर आए हुए हैं।
कलेक्टर श्री यादव ने ग्रामवासियों से कहा जो भी पात्र हैं, लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा ग्राम उन्हारी खेड़ा में राजस्व और वन विभाग की टीम बुधवार के दिन आएगी शिविर आयोजित कर सभी की बातें व समस्याएं सुनी जाएंगीं और उनका निराकरण किया जाएगा। आप सभी लोग शिविर में पहुंचे आपकी समस्याओं का निराकरण संबंधित टीम द्वारा किया जाएगा।
कलेक्टर श्री यादव ने इन ग्रामों में पहुंचने पर ग्रामवासियों में उत्साह नजर आ रहा था, साथ में वनमंडलाधिकारी नौरादेही भी थे, ग्रामवासी उनसे पूर्व में मिल चुके थे, दोनों के पहुंचने पर ग्रामवासी कह रहे थे कि अब निश्चित हमारे काम आसान हो जाएंगे।
कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों से कहा यहां के जो निवासी हैं इनके प्रकरणों का निराकरण 2 माह के भीतर कर दिया जाए, ग्रामीण जनों ने बताया कई बेटियों के विवाह अभी तक नहीं हो पाए हैं, उनकी उम्र भी काफी हो रही है, इन लोगों को इस बात की आशंका है कि उनका विवाह हो जाने से उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाएगा इसलिए सारी प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। इन ग्राम वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तीन दिवस बाद बुधवार 10 जून के दिन शिविर लगाया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण हो जाये।
नौरादेही क्षेत्र के इन गांवों के भ्रमण के दौरान गांवों के बुजुर्ग-युवा, महिलाएं सभी बड़े उत्साह से कलेक्टर से मिले और अपनी-अपनी बातें व समस्या बताई। कलेक्टर श्री यादव ने सभी की बातों को गौर से सुना और कहा चिंता न करें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभांवित सुनिश्चित किया जायेगा।
वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के वनमंडलाधिकारी रजनीश कुमार सिंह ने कहा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जो दमोह जिले के गांव हैं उनमें विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है और यहां लोगों की जो समस्याएं थी कुछ बाजिव मांगे थी। विगत 25 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जब यहां प्रवास पर आए थे उन्होंने निर्देशित किया था विस्थापन से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उनका हल किया जाए। उसी तारतम्य में कलेक्टर साहब भी यहॉ आये हैं, जोकि शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कलेक्टर साहब ने ग्रामीणों से चर्चा कर दो महीने के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 93 गांव आते हैं जो की तीन जिले में बंटे हुए हैं, 24 गांव दमोह जिले में आते हैं, जिनमें से कुछ गांव का विस्थापन प्रक्रिया में है और कुछ का पूर्ण हो चुका है।
ग्रामीण इमरत लाल कहते हैं हमारे बीच कलेक्टर साहब आए यह हमें बहुत अच्छा लगा। कोई कलेक्टर साहब हमारे गांव में कभी नहीं आए यहां गरीबों को सुना जा रहा है इससे हम लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। कलेक्टर हो तो यादव जी जैसे हो…सभी ग्रामीण कलेक्टर के जयकारे लगा रहे थे।
रिटायर्ड आर्मी के जगभान पाराशर ने कहा 2003 में, मैं आर्मी से रिटायरमेंट होकर यहां आया था तभी से मैं यहां निवासरत हूं, एक पंचवर्षीय कार्यकाल सरपंच भी रहा, जनपद सदस्य भी रहा । आज कलेक्टर साहब हमारे बीच आए हम लोगों की समस्याएं सुनी और हम लोगों को प्रसन्नता है कि कलेक्टर साहब ने हमारी समस्याओं का निराकरण और विस्थापन का आश्वासन दिया है, जिससे सबकी परेशानियां दूर हो जाएगी। कलेक्टर साहब और डीएफओ साहब को अपने बीच पाकार और उनकी बात सुनकर हम पूरे ग्रामवासी अति प्रसन्न है।
इस अवसर पर एसडीएम तेन्दूखेड़ा छोटेगिरी गोस्वामी, एसडीओ वन बीपी तिवारी फारेस्ट विलेज रहली, तहसीलदार डॉ. विवेक व्यास, नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर शिल्पी, रेंज आफीसर झापन नीतेश डेहरिया सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!