होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खजरा हरचंद गांव में उत्पात मचाते जिला बदर आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

खजरा हरचंद गांव में उत्पात ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

खजरा हरचंद गांव में उत्पात मचाते जिला बदर आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
सागर/खुरई। शहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने खजरा हरचंद गांव से एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को धारदार हथियार के साथ गांव में उत्पात मचाते हुये पकड़ा गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति हथियार लेकर लोगों को परेशान कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र पिता टीकाराम कुर्मी 48 निवासी खजरा हरचंद बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई, जिसके लिये कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले से जिला बदर की कार्यवाही में भी शामिल बताया जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!