होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : खुरई में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे प्रशासन की लापरवाही से घंटों पटरियों पर पड़ा रहा शव

सागर : खुरई में युवक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : खुरई में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे प्रशासन की लापरवाही से घंटों पटरियों पर पड़ा रहा शव

सागर। खुरई में बुधवार शाम खैरा नाका फाटक के पास एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि लंबे समय तक रेलवे प्रशासन का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। नतीजतन मृतक का शव कई घंटों तक पटरियों पर ही पड़ा रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। उस समय वहां रेल लाइन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था और कर्मचारी भी मौजूद थे। जैसे ही कर्मचारी वहां से हटे, करीब शाम 5:30 बजे युवक ने अचानक गुजर रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी।

हादसे की जानकारी तत्काल स्टेशन मास्टर तक पहुंचा दी गई थी, लेकिन देर रात तक रेलवे का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान भी युवक ट्रैक पर बैठा रहा, मगर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

घटना की सूचना खुरई स्टेशन से सागर जीआरपी को भेज दी गई है। जीआरपी के पहुंचने के बाद ही शव को पटरियों से हटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All