होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पन्ना। पन्ना जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत लोकायुक्त पुलिस सागर ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। सोमवार को रैपुरा तहसील में पदस्थ तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को लोकायुक्त टीम ने उनके शासकीय आवास पर ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

रिश्वत के बिना नहीं कर रहे थे काम

मिली जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के रहने वाले किसान कल्याण सिंह ने तहसीलदार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के निपटारे के लिए तहसीलदार ने कुल 9 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

किसान के अनुसार, वह पहले ही 4 हजार रुपये तहसीलदार के प्राइवेट कार चालक के माध्यम से दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद तहसीलदार जानबूझकर काम में देरी कर रहे थे और शेष राशि के बिना काम करने को तैयार नहीं थे।

लोकायुक्त ने रची रणनीति

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर ने तुरंत योजना बनाई। तहसीलदार ने बची हुई रकम में से एक हजार रुपये कम कर तीन हजार रुपये में सौदा तय किया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तयशुदा रकम तहसीलदार को उनके आवास पर सौंपी, लोकायुक्त टीम ने पहले से घेराबंदी कर दबिश देकर तहसीलदार को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

तहसीलदार के हाथों में रिश्वत की रकम स्पष्ट रूप से पाई गई। लोकायुक्त टीम ने मौके से रिश्वत की रकम जब्त कर ली है। इस कार्रवाई के बाद रैपुरा सहित पूरे पन्ना जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

आगे की जांच जारी

लोकायुक्त पुलिस ने तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।