होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में बदमाश बेलगाम! घर पर हमला, पत्थरबाज़ी और धमकी,सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

सागर। शहर में अपराधियों के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि मानो पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया हो। आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अटेंडर के साथ मारपीट की घटना शांत भी नहीं हुई थी कि मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया।

गैंग बनाकर घर में की तोड़फोड़

मोतीनगर थाना क्षेत्र के घुसयाना मोहल्ला में शनिवार शाम 6 से 7 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार से गाड़ी निकाल रहे युवक को रोकने पर आरोपी युवकों ने गैंग बनाकर एक घर पर हमला कर दिया। उन्होंने मकान पर पत्थर बरसाए और बाहर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड़ की। मकान की छत पर मौजूद लोगों ने बचाव में उत्पात मचा रहे युवकों पर गमले फेंके, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

पूरी घटना CCTV में कैद

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 6–7 युवक मकान के सामने खड़ी स्कूटी पर पत्थर पटकते और गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक थाने में किसी मामले को लेकर झूठी शिकायत करने की धमकी भी देता दिखाई दे रहा है।

महिला ने रोकने की कोशिश की, पर नहीं रुके आरोपी

फुटेज में यह भी दिखता है कि मकान से एक महिला बाहर आकर युवकों को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी युवक रुकने की बजाय और अधिक आक्रामक हो जाते हैं और गालीगलौज करते रहते हैं।

पीड़ित परिवार का बयान: पुराने विवाद के चलते किया हमला

मामला शांत होने के बाद पीड़ित परिवार ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार की महिला सदस्य ने बताया,
कुछ युवक आए और पत्थर मारने लगे। हमारे बच्चों ने बचाव में छत से गमले फेंके। उन्होंने पुराने विवाद के चलते हमला किया। मकान के कांच फोड़ दिए, धक्का-मुक्की की और गालीगलौज की।

परिवार का कहना है कि वे पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आरोपियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All