होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अब सागर जिले की इस शराब दुकान हटाने की मांग तेज, महिलाओं व छात्राओं ने जताई असुरक्षा

अब सागर जिले की इस ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

अब सागर जिले की इस शराब दुकान हटाने की मांग तेज, महिलाओं व छात्राओं ने जताई असुरक्षा

सागर/बण्डा। नगर के अत्यंत व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्र बरा चौराहा में संचालित शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, छात्राओं एवं श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उक्त शराब दुकान पंचमुखी हनुमान मंदिर, नेमी जिनालय, बस स्टैंड, कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों एवं अन्य धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के अत्यंत समीप संचालित हो रही है, जिससे क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रभावित हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्रायें, महिलायें और श्रद्धालु इस मार्ग से आवागमन करते हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तथा महिलाओं एवं छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। नागरिकों ने कहा कि एक ओर शासन महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण की बात करता है, वहीं दूसरी ओर नगर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन इन दावों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों एवं बस स्टैंड के समीप शराब दुकान का संचालन जनभावनाओं के विपरीत बताया जा रहा है। समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित, महिला सुरक्षा, छात्राओं के सम्मान एवं क्षेत्र की सामाजिक गरिमा को ध्यान में रखते हुये बरा चौराहा स्थित शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाये, साथ ही क्षेत्र में कानून.व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये आवश्यक कदम उठाये जाये।
इनका कहना है-
यह बहुत ही गंभीर विषय है में तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर दिखाती हूं
-प्रतिभा पाल, कलेक्टर

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!