होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : युवक पर चाकू से हमला, शराब के लिये पैसे न देने पर किया हमला, सागर रेफर

सागर : युवक पर चाकू ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : युवक पर चाकू से हमला, शराब के लिये पैसे न देने पर किया हमला, सागर रेफर
सागर/खुरई। शहरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा के पास शराब पीने के लिये पैसे न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेरी निवासी राजाबाबू पिता जंडेल सिंह राजपूत 28 अंबेडकर चौराहा के पास से गुजर रहे थे। तभी धीरज प्रजापति नामक व्यक्ति ने उनसे शराब पीने के लिये रुपये मांगे। राजाबाबू ने रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी धीरज ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब राजाबाबू ने गाली गलौज करने से मना किया, तो आरोपी धीरज प्रजापति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राजाबाबू की जांघ में लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजाबाबू को सिविल अस्पताल ले गये। घटना की जानकारी मिलते ही शहरी पुलिस के जवान भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सागर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस ने आरोपी धीरज प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!