होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर, सागर रेफर

जैसीनगर। भदभदा तिराहे पर रविवार ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जैसीनगर। भदभदा तिराहे पर रविवार सुबह 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टवेरा कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जैसीनगर जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ भागीरथ रैकवार 61 वर्ष अपनी पत्नी सियाबाई 55 वर्ष के साथ रविवार सुबह बाइक से खमरिया की ओर जा रहे थे। वो जैसे ही भदभदा तिराहे के पास पहुंचे, तो सिलवानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार टवेरा कार एमपी 04 बीए 7905 ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को जैसीनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टवेरा चालक तेज गति में था और हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टवेरा कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All