होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रील बनाने के लिये जहर बताकर पीया गाय का दूध,सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया

सागर : रील बनाने के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : रील बनाने के लिये जहर बताकर पीया गाय का दूध,सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया
सागर/बांदरी। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यू पाने के लिये फर्जी आत्महत्या का वीडियो बनाने वाले एक युवक के खिलाफ बांदरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवक ने जहरीला पदार्थ पीने का नाटक कर उसका वीडियो वायरल किया था, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। बांदरी पुलिस को 18 दिसंबर को साइबर कंट्रोल से सूचना मिली थी। बताया गया कि रजवांस निवासी संजय पिता कमलेश विश्वकर्मा ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना बांदरी पुलिस ने तत्काल संबंधित युवक से संपर्क किया। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। संजय विश्वकर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने कीटनाशक की खाली डिब्बी में गाय का दूध भरकर पीने का वीडियो बनाया था। उसने इसे जहरीला पदार्थ सेवन बताकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। एसआई गणपत सिंह बुंदेला ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि और युवक के स्वास्थ्य की जांच के लिये पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मालथौन ले गई। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद संजय को स्वस्थ घोषित किया। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो से झूठा, भ्रामक और आमजन में भय उत्पन्न करने वाला था। पुलिस ने समझाइश देकर उसे छोड़ दिया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।